Thursday, 20 March 2014



साँवरी सूरत पे मेरा दिल दीवाना हो गया
मोहनी मूरत पे मेरा दिल दीवाना हो गया
एक तेरे नयन मोटे
दुसरे कजरा पड़ा
तीसरे तेरी तिरछी नज़र पे दिल दीवाना हो गया
एक तेरे होंठ रसीले
दुसरे बंसी सजी
तीसरे तेरा मुस्कुराना दिल दीवाना हो गया
एक तेरे बाल काले
दूसरे घुंगरा वाले
तीसरे तेरे मोर मुकुट पे दिल दीवाना हो गया
एक तेरा रंग सांवला
दुसरे राधा गोरी गोरी
तीसरी तेरी युगल छवि पे दिल♥ दीवाना हो गया
साँवरी सूरत पे मेरा दिल दीवाना हो गया
मोहनी मूरत दिल दीवाना हो गया.. 



जीवन की हर शाम, मय श्याम बन जाये...गाऊँ जहाँ भजन मै, हरिधाम बन जाये...जीवन की हर शाम, मय श्याम बन जाये...गाऊँ जहाँ भजन मै, हरिधाम बन जाये...रहे दया जो तेरी, मुझपे ओ सांवरा...झुमुं, नाचूँ, गाऊँ, मै होके बावरा...बावरे का सांवरा, हर काम बन जाये...गाऊँ जहाँ भजन मै, हरिधाम बन जाये...जीवन की हर शाम, मय श्याम बन जाये...गाऊँ जहाँ भजन मै, हरिधाम बन जाये...मस्ती का हो आलम, भक्तों का जमघटा...लगे जहाँ दरबार तेरा, हो तेरी छटा...देखूँ तुझको सांवरा, रंग तेरा चढ़ जाये...गाऊँ जहाँ भजन मै, हरिधाम बन जाये...जीवन की हर शाम, मय श्याम बन जाये...गाऊँ जहाँ भजन मै, हरिधाम बन जाये...रंग तेरा बिखराऊँ, भक्तों में सांवरा...हो जाये मगन सभी, जो लगन ऐसी लगा...'टीकम' भी ओ सांवरा, हरिदास बन जाये...गाऊँ जहाँ भजन मै, हरिधाम बन जाये...जीवन की हर शाम, मय श्याम बन जाये...गाऊँ जहाँ भजन मै, हरिधाम बन जाये...